Tuesday, 8 December 2015

दिवंगत मित्र और अग्रज सरदार गुरदीप सिंह से प्रेरित और उन्हीं को समर्पित जो अपने सकारात्मक दृष्टिकोण, आस्था , सहयोगी स्वाभाव और आत्मीयता के लिए सदा याद रहेंगे। मैंने संघर्ष पूर्ण जीवन, शारीरिक और अन्य परेशानियों के बावजूद भी उन्हें कभी निराश या दुखी होते नहीं देखा।
जब सबको ही जाना है
तब इससे क्या घबराना है
जब तक सांसें तब तक जीवन 
किसका यहाँ ठिकाना है
किसने कितनी माया जोड़ी
इसका कोई अर्थ नहीं
कर्मों का मूल्यांकन होगा
याद वही रह जाना है

No comments:

Post a Comment