Saturday, 8 November 2014

सबको सबकुछ नहीं मिलता लेकिन कुछ लोगों के लिए परिस्थियाँ बचपन से ही विषम होती हैं और उन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। परन्तु जीवन में विषम परिस्थतियों से गुजरते हुए जो लोग उनपर विजय पा लेते हैं और अपने लिए रास्ता बना कर सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त करते है उन्हें ही दुनिया याद रखती है। सफलता का मानदंड सबके लिए अलग हो सकता है। जीवन की राह में आने वाली कठिनाइयां और उनपर पार पाने के लिए किया गया संघर्ष ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता हैं इसलिए बिना संघर्ष के जो मंजिल पर पहुँच जाते हैं वह कमजोर और अनुभव से शून्य रह जाते हैं ।

No comments:

Post a Comment