कुछ दिन पहले वाराणसी में आदरणीय गोपाल कृष्ण राय जी से उनके निवास पर मिलने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने परम आदरणीय श्री विंध्याचल राय जी जो 'कवि जी' और 'प्राध्यापक अचल' के नाम से मशहूर थे द्वारा उनके जीवन के अनुभव एवं मनोभावों के संकलन पर आधारित पुस्तक "सत्य कहौं लिख कागद कोरे"(अपना कहानी, अपने जुबानी) जो भोजपरी में है भेंट की थी और मुझे अपने विचार देने के लिए कहा था। अब मैं कोई साहित्यकार तो हूँ नहीं न ही मेरे विचार से कोई साहित्य की समझ रखता हूँ लेकिन उनके आग्रह को भी टाल नहीं सकता। यह पुस्तक श्री गोपाल कृष्ण राय जी ने स्वयं सम्पादित की है और पढ़ने से लगता है कि इस पर काफी मेहनत की गई है। कुछ मुद्रण की त्रुटियाँ हैं जो आगे आने वाले संस्करण में सुधारी जा सकती हैं।
प्राध्यापक अचल जी एक असाधारण प्रतिभाशाली, विद्वान, कर्मठ लेकिन सरल और जमीन से जुड़े हुए व्यक्तित्व थे और उनकी सोच अपने समय से बहुत आगे थी जो इस पुस्तक को पढ़ने से पता चलता है। उनका व्यक्तित्व प्रेरणा देता है और उस से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उनके जीवन के संघर्ष और ग्रामीण जीवन की झलक और परिवेश का समन्वय इस पुस्तक की विशेषता मुझे लगती है। साथ में अपने संस्मरण जिस तरह से कवि जी ने प्रस्तुत किये हैं वह बहुत रोचक है। मेरा बहुत कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने वाली बात होगी।
इस पुस्तक से जुड़े सभी लोग आदरणीय डॉ अचलानन्द राय( बाचा जी ) और आदरणीय प्रो अवधेश प्रधान जी बधाई के पात्र है। आदरणीय बड़े भाई गोपाल कृष्ण राय जी को प्राध्यापक अचल जी के इन प्रेरणास्पद अनुभवों को पुस्तक रूप में लाने के लिए मैं साधुवाद देता हूँ।

No comments:
Post a Comment